Acer TravelLite TL44-53M-G2 भारत में लांच, 14 इंच डिस्प्ले और 5MP कैमरे समेत मिलेंगे ये फीचर्स
नई दिल्ली। Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया बिजनेस लैपटॉप TravelLite TL44-53M-G2 लांच किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर बिजनेस और ऑफिस के कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले, Thunderbolt कनेक्टिविटी और Intel vPro टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस लैपटॉप की कीमत और अलग-अलग कॉन्फिगरेशन की जानकारी नहीं दी है। इसकी बिक्री Acer के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनल्स के जरिए की जाएगी।
Acer TravelLite TL44-53M-G2 के फीचर्स
Acer के इस नए लैपटॉप में 14 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और यह 300 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजेल्स दिए गए हैं। इसमें 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज मिलता है, जिससे स्क्रीन को पूरी तरह सपाट किया जा सकता है। लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें दो SSD स्लॉट मिलते हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए Windows Hello सपोर्ट वाला 5 मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो और नॉयस कैंसलिंग माइक्रोफोन भी मिलते हैं।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी पर भी ध्यान
Acer TravelLite TL44-53M-G2 में Intel vPro टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी मदद से कंपनियों की IT टीमें दूर बैठे ही लैपटॉप की समस्याओं को ठीक कर सकती हैं। इसमें बिजनेस डेटा और डिवाइस की सुरक्षा के लिए हार्डवेयर आधारित सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। USB Type-C के साथ DisplayPort और USB चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। लैपटॉप को एल्युमिनियम बॉडी के साथ बनाया गया है। इसकी मोटाई 18 mm से कम है और वजन करीब 1.4 किलोग्राम है। इससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा।
पहले भी लांच कर चुका है TravelLite लैपटॉप
Acer ने इस साल जून में TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप भी लॉन्च किया था। इसमें 14 इंच का Full HD+ डिस्प्ले और Intel Core Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप 64GB तक DDR5 RAM और PCIe Gen4 SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें AI से जुड़े कुछ फीचर्स और 180 डिग्री हिंज मिलता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
