64 सेकंड में 195 देशों के झंडे पहचानने वाले अद्वित नवाजे

By: Oct 19th, 2026 9:51 pm

मस्कट के इंडियन स्कूल ऑफ ब्राशर में वार्षिक समारोह के दौरान नवाजे

कलाम्स वल्र्ड रिकॉड्र्स 2026 के लिए हुआ चयन

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर

महज एक मिनट चार सेकंड में 195 देशों के राष्ट्रीय झंडों की पहचान कर उनके नाम बताने वाले आठ वर्षीय अदवित सुहील को ओमान की राजधानी मस्कट स्थित इंडियन स्कूल ऑफ ब्रॉशर में सम्मानित किया गया। विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार समारोह में अद्वित को इस उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वह मोनिका और इंजीनियर नीरज सुहील के पुत्र हैं।

समारोह के दौरान मंच से अद्वित की उपलब्धि की घोषणा की गई। विद्यालय में समारोह के दौरान अतिथियों ने अद्वित को पदक, प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अद्वित सुहील का कलाम्स वल्र्ड रिकॉड्र्स-2026 के लिए भी चयन हुआ है। कलाम्स वल्र्ड रिकॉड्र्स की ओर से जारी बधाई संदेश में उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App