आकासा ने लगातार तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, 500 और 1000 मीटर रिंक रेस में कब्जाए दो स्वर्ण पदक
500 और 1000 मीटर रिंक रेस में कब्जाए दो स्वर्ण पदक
दिव्य हिमाचल टीम— पालमपुर, योल
हिमाचल की उभरती स्केटिंग खिलाड़ी आकासा शर्मा ने तीसरी राज्य रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ अंडर-15 वर्ग की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। 13 वर्षीय आकासा ने 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक जीता। आकासा लगातार तीसरी बार हिमाचल प्रदेश की अंडर-15 श्रेणी में सबसे तेज स्केटर का खिताब हासिल करने में सफल रही हैं।
इस प्रतियोगिता में उन्होंने लडक़ों और लड़कियों, दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मूल रूप से धर्मशाला की रहने वाली आकासा वर्तमान में पंचकूला में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने महज चार वर्ष की आयु में स्केटिंग शुरू कर दी थी। वह रोलिंग टाइगर्स स्केटिंग अकादमी में कोच चंदर सिंगल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। आकासा की इस उपलब्धि से उनके परिजनों आशीष शर्मा और डा. अनुपमा महाजन, तथा स्केटिंग समुदाय में खुशी का माहौल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
