Asian Para Games : मोना अग्रवाल का राइफल शूटिंग में स्वर्णिम निशाना, अवनी लेखरा की चांदी
Oct 20th, 2026 12:07 am
आइची नागोया। पैरा एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने पहले दिन सोमवार को दो पदक दिलाए। मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता। ये दोनों मेडल आर2 वूमंस 10 मीटर राइफल शूटिंग की एसएच1 कैटेगरी में आए। पैरा गेम्स में मोना ने 250.0 अंक और अवनी ने 249.6 अंक हासिल किए। कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
निर्णायक शॉट से पहले मोना 0.1 अंक की बढ़त पर थीं। उस समय स्कोर 239.1 और 239.2 था। मोना ने आखिरी शॉट में 10.8 अंक हासिल किए। अवनी ने 10.5 अंक बनाए। अवनी के सिल्वर मेडल से भारत को 2028 लॉस एंजल्स पैरालंपिक्स के लिए दूसरा कोटा स्थान मिला।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
