Asian Para Games : कोकिला को जूडो में रजत, कपिल परमार को कांसा

By: Oct 19th, 2026 10:25 pm

एजेंसियां— आइची नागोया

भारत के दृष्टिबाधित जूडो खिलाडिय़ों ने सोमवार को एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। कोकिला ने महिलाओं की जे2 कैटेगरी के 52 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, जबकि कपिल परमार ने पुरुषों की जे1 कैटेगरी के 70 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

हरियाणा के जींद जिला के कसून गांव की रहने वाली कोकिला को फाइनल में किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक क्यजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक क्यजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने महज 21 सेकंड में इप्पोन हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया।

रवि कार्तिक ने तैराकी में पुरुषों की फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में कब्जाई चांदी

आइची-नागोया। भारत के रवि कार्तिक बुडिगिना ने सोमवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की तैराकी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। मुकाबले में कार्तिक ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में 56.80 सेकंड का समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

1500 मीटर रेस में सौम्या ने जीता स्वर्ण पदक वेंकटेश राधा को रजत

आइची-नागोया। एशियन पैरा गेम्स में भारत की सौम्या ने महिलाओं की 1500 मीटर टी12टी13 रेस में गोल्ड मेडल जीता। गाइड भारत कुमार के साथ दौड़ते हुए उन्होंने पांच मिनट 12.39 सेकंड का पर्सनल बेस्ट टाइम निकाला। उन्हें 621 प्वाइंट्स मिले। भारत की वेंकटेश राधा ने गाइड गोविंद सोलंकी के साथ पांच मिनट 30.90 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। जापान की माना सासाकी 336 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

रावन्नी को कांस्य पदक

आइची-नागोया। भारत की रावन्नी वलसानैनी ने सोमवार को एशियाई पैरा खेलों की महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। मुकाबले में रावन्नी वलसानैनी ने 5:41.85 के अपने अब तक के सबसे बेहतरीन समय के साथ कांस्य पदक जीता।

शीतल-तोमन ने रचा इतिहास

आइची नागोया। भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों भारतीय तीरंदाजों ने रैंकिंग राउंड में कुल 1402 अंक हासिल किए और शीतल देवी तथा राकेश कुमार के 1400 अंकों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App