एक्शन में बद्दी पुलिस, नशा तस्करों की खैर नहीं
बद्दी में पुलिस ने फेस्टिवल सीजन के लिए तैयार किया प्लान, विनोद धीमान ने दिए कड़े दिशानिर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
पुलिस जिला बद्दी में नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाईए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को चुस्त.दुरुस्त रखने पर क्राइम मीटिंग में चर्चा हुई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में एसपी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दीए उप पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान त्योहारों के सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढऩे वाली आवाजाही को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त.दुरुस्त रखने तथा लोगों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों की स्थिति और उनके शीघ्र निपटारे को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने.अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए एसपी विनोद धीमान ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों की नियमित समीक्षा होगीए ताकि अभियानों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा गया।बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसपी ने इन क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छह पुलिस कर्मियों को सम्मान
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए छह पुलिस कर्मियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीसी श्रेणी-दो में एएसआई सुमित कुमार तथा सीसी श्रेणी-तीन में एसआई विपिन कुमार हेड कांस्टेबल परवीन एचएएसआई बलबंत सिंह मेहता कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह और कांस्टेबल जगदीप सिंह को सम्मान दिया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
