भाखड़ा बांध के लिए बिलासपुर का अमूल्य बलिदान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, लोग आज भी विस्थापन का दंश झेल रहे लोग
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
देश के कई राज्यों को रोशन करने वाले भाखड़ा बांध के निर्माण में बिलासपुर के लोगों ने अपना बलिदान दिया। भाखड़ा बांध बनने से बिलासपुर के कई लोग विस्थापित हो गए। यह लोग आज भी विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। भाखड़ा विस्थापितों ने भाखड़ा बांध के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में अपने भाषण के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भाखड़ा बांध का विजन देखकर इसे आगे बढ़ाया।
आज भाखड़ा बांध देश के कई राज्यों को रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें बिलासपुर के लोगों का त्याग, समर्पण व बलिदान रहा है। भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान बिलासपुर के कई लोगों ने अपने घर, जमीन, अपनी संस्कृति खोई थी। वर्तमान में भी भाखड़ा विस्थापित आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई दशक बीत जाने के बाद भी भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यहां तक कि अभी भी कई विस्थापित अपने प्लॉट के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने भी भाखड़ा विस्थापितों का दर्द बयां किया है। मुख्यमंत्री का बिलासपुर पहुंचने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अगवाई में स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमुडा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल, राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सुनील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
