घुमारवीं में भाजपा शुरू करेगी जन आक्रोश पदयात्रा
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
घुमारवीं में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की, जबकि इसमें पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने भी बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर विचार.विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा घुमारवीं कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा शुरू करेगी। इस पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे लेकिन अब उन वादों को लेकर लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं। वहीं संबोधित किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
