भाजपा कार्यकर्ता बांधेंगे काली पगड़ी, परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए फैसला

By: Oct 20th, 2026 12:06 am

निजी संवाददाता- न्यू चंडीगढ़

लीगल सेल इंचार्ज एडवोकेट एन के वर्माए ने पंजाब भाजपा प्रधान सरदार केवल सिंह ढिल्लों के साथ पंजाब की कानून व्यवस्था के बातचीत की और न्यू चंडीगढ में कहा कि जब तक परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय नहीं मिल जाताए तब तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता काली पगड़ी बांधेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। 20 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा पंजाब दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारए अमित शाह पंजाब में लगभग पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वे मानसाए गुरदासपुर और संगरूर में नशे के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। दौरे के पहले चरण में अमित शाह आज 20 अक्तुबर दोपहर करीब 12 बजे मानसा पहुंचेंगेए जहां वे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में वे संगरूर में गुलजार के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे। भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवळ सिंह ढिल्लों के साथ बैठक के दौरान भाजपा पंजाब के लीगल सेल के इंचार्ज एडवोकेट एनण्केण् वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा होना और युवाओं को नशे से बचाना अत्यंत आवश्यक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App