तेल अवीव की फ्लाइट में अब बम की धमकी, एमरजेंसी लैंडिंग करवाई

By: Oct 19th, 2026 10:47 pm

एजेंसियां— तेल अवीव

फ्लाईदुबई की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को कै्रश कराने की कोशिश को एक महीना भी नहीं बीता और अब एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां तेल अवीव से उड़ान भरने वाले ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स के एक विमान में उस समय हडक़ंप मच गया, जब उड़ान के दौरान बम होने की सूचना मिली। इसके बाद आनन-फानन में विमान को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। जानकारी के मुताबिक बम की खबर मिलते ही अफरा तफरी मच गई। बुल्गारिया के परिवहन और संचार मंत्रालय के मुताबिक यह घटना एयरबस ए 320 विमान के साथ हुई। विमान तेल अवीव से वियना के लिए रवाना हुआ था। हालांकि रास्ते में मचे हडक़ंप के बाद इसे सोफिया में उतारना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक विमान जब रोमानियाई सीमा के पास पहुंचा, तब कू्र को बम की धमकी की सूचना मिली। आपात स्थिति को देखते हुए बुल्गारियाई वायुसेना के लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी और सुरक्षित लैंडिंग होने तक एयरबस ए 320 को एस्कॉर्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 6 कू्र मेंबर्स और 51 यात्री सवार थे। सोफिया में देर रात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App