पांच साल से नहीं चल रही बस, लोगों में गहराया रोष
सरी खाबर शेरपुर कमलाह सडक़ पर गाड़ी न चलने से करना पड़ रहा परेशानी का सामना
निजी संवाददाता- धर्मपुर
धर्मपुर चुनाव क्षेत्र के तहत सरी खाबर शेरपुर कमलाह सडक़ पर बस सेवा बंद होने पर लोगों में भारी रोष है। इस सडक़ मार्ग पर जनवरी 2009 में तत्कालीन विधायक ठाकुर महेन्द्र सिंह ने सरी खाबर सडक़ पर बस सेवा का शुभारंभ किआ था लेकिन हर बार सरकार बदलने पर इस सडक़ मार्ग पर बस सेवा को बिना बजह बंद किआ गया।अनुसूचित जाति उप योजना के तहत शेरपुर से खाबर तक बने इस सडक़ मार्ग की अनदेखी की गई उस वक्त लोगों की मांग पर इस सडक़ मार्ग से बस सेवा चलाई गई थी कि यह सडक़ मार्ग लौंगनी से शेरपुर तक 12 किलोमीटर कम पड़ता था, जिससे इस मंहगाई के दौर में लोगों का पैसा व समय दोनो की बचत होती थी।
फर्क इतना था की यह सडक़ मार्ग करीब दो किलोमीटर जांदर खड्ड से होकर जाता है जिसके कारण इस सडक़ मार्ग पर बस सेवा आठ महीने ही चल पाती थी और उसके लिए लोगों की मांग यह भी है कि इस सडक़ मार्ग को हाथी बल्ह से बाड़ गहरा जलाड़ी,कुरालु बालहि,खाबर क्वाल होते हुए बारह माही सडक़ बनाई जाये ताकि लोगों को बारह माही सुविधा मिल सके हालांकि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में ठाकुर महेन्द्र सिंह के मंत्रितवकाल में हाथी बल्ह तक सडक़ निर्माण करवाकर इस खड्ड के ऊपर करीब तीन करोड़ की लागत से एक पुल का निर्माण भी करवाकर जनता को समर्पित कर दिआ है लेकिन सरकार बदलने के बाद इस सडक़ मार्ग को आगे बढ़ाने के लिए कोई भी कार्य नहीं किआ गया जिसके लिए लोगों की लोक निर्माण विभाग के साथ साथ प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक से भी नाराजगी है क्योंकि जहाँ इस सडक़ मार्ग को बारह माही बनाने के लिए कार्य किआ जाना चाहिए था वो तो हुआ नहीं उल्टा इस सडक़ मार्ग पर चलने वाली आठमाही बस सेवा भी पिछले चार पांच साल से बंद पड़ी है अब इसके लिए किसको जिम्मेदार ठहराया जाए।
लगाए जा रहे डंगे
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल पालसरा ने कहा कि पिछले अरसे से इस सडक़ मार्ग के कुछ डंगे गिरे थे उन्हे फिर से लगाया जा रहा है जल्दी ही यह सडक़ मार्ग बड़े वाहनों के चलने योग्य हो जायेगा।
जल्दी बस सेवा बहाल होगी
परिवहन निगम सरकाघाट डिपो के कार्यवाहक प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि मेरे पास अभी हाल ही में चार्ज आया है और साथ ही अरसे से स्टॉफ की बहुत कमी है इतने दिनों से बस क्यों नहीं चली इसका पता लगाकर इस रूट पर जल्दी ही बस सेवा बहाल करने बारे आदेश किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
