त्योहारी सीजन पर बिलासपुर में खरीदें ज्वेलरी

By: Oct 20th, 2026 12:02 am

24 से 27 अक्तूबर तक पूर्णम मॉल में बुड्ढामल की प्रदर्शनी, मिलेगा विशेष ऑफर

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
त्यौहारी सीजन खासकर करवाचौथ व दीपावली के मौके पर पालमपुर का प्रतिष्ठित बुड्ढा मल ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिवल उत्सव-2026 लेकर आया है। इसका लाभ बिलासपुर के लोग पूर्णम मॉल में 24 से 27 अक्तूबर चल चलने वाली प्रदर्शनी में उठा सकते हैं। खरीददारी करने वाले लोगों को विशेषा ऑफर के साथ ही कूपन भी मिलेगा।

लोगों को मारूति स्विफ्ट कार, बुलेट, स्कूटी जीतने का भी शानदार मौका है। सोमवार को बिलासपुर के पूर्णम मॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बुड्ढामल के एमडी माणिक करवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी में ग्राहकों को आकर्षक उपहारों के साथ खरीदारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष योजना के तहत सोने का सिक्का भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बुड्ढा मल ज्वेलर्स ने सोने के आभूषणों पर विशेष ऑफर पेश किए हैं। योजना के तहत सोने की ज्वेलरी की बनवाई 7 प्रतिशत से शुरू होगी। जबकि गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। डायमंड ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए भी विशेष अवसर रखा गया है। ग्राहकों को हीरे के आभूषणों पर फ्लैट 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App