चीन ने टनल बोरिंग मशीनों के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला, भारतीय कंपनियों को झटका

By: Oct 20th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— बीजिंग

चीन ने सोमवार को ऐलान किया कि उसने सुरंग खोदने वाली (टनल बोरिंग) मशीनों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने कहा है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर रक्षा के लिए लगाया गया है। चीन ने यह ऐलान तब किया है, जब भारत पहले से ही कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चीन की सुरंग खोदने वाली मशीनों को आयात करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चीन दुनिया के कई देशों को सुरंग खोदने वाली मशीनों और उनके पाट्र्स की सप्लाई करता है।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चीन के इस ऐलान से भारत की चिंता बढ़ सकती है। चीन की यह ताजा घोषणा कुछ एडवांस सोलर मैन्यूफेक्चरिंग, एआई प्लेटफॉर्म सहित 40 अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर व्यापक निर्यात नियंत्रण लगाने की योजना के बाद आया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह सुरंग खोदने वाली मशीनों और संबंधित वस्तुओं पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू कर रहा है। इसके अलावा चीन ने यह भी कहा है कि वह कुछ खास तरह के ड्रेजर और संबंधित उपकरणों के लिए एक्सपोर्ट कंट्रोल उपायों को अपने हित के अनुरूप संशोधित कर रहा है। ये प्रतिबंध 18 अक्तूबर से प्रभावी हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App