कॉकरोच जनता पार्टी कल दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले, जेल में डाल दो, परवाह नहीं

By: Oct 15th, 2026 12:07 am

सौरव-आशुतोष पांच दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 16 अक्तूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया। दीपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि सभी लोग 16 अक्तूबर को शाम पांच बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचें। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं, लेकिन मुझे परवाह नहीं। दीपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे।एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक पैसेंजर ने कहा कि क्यों देश को खराब कर रहा भाई।

इस पर दीपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए। उधर, सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इन्हें मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App