सत्ता सुख भोगने आई है कांग्रेस, गोहर के थाची पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम का सियासी तंज

By: Oct 8th, 2026 11:19 pm

कार्यालय संवाददाता — गोहर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने नहीं बल्कि सत्ता सुख भोगने आई है। समूचे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हंै। जयराम ठाकुर गुरुवार को गोहर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ख़ारसी के थाची गांव में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयराम ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ ंने प्रदेश की महिलाओं के साथ झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है।

सीएम बताएं कि चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को है और इनमें से कितनी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने जनसभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि अगर वे आज चुनकर आए हैं, तो मात्र भाजपा की वजह से। राज्य सरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं थी। हमने मामला सुप्रीम कोर्ट तकं पहुंचाया, जिसके सरकार को चुनाव करवाने पड़े।

बोले, गांधी परिवार संविधान से ऊपर नहीं

मंडी — पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार देश के संविधान से ऊपर नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने से बाज आने की नसीहत दी। जयराम ठाकुर गुरुवार को मंडी के इंदिरा मार्केट पार्क में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही। उन्होंने दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार भी निशाना साधा। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की हालिया बयानबाजी का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App