नादौन की सडक़ों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा
कार्यालय संवाददाता – नादौन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन की मासिक बैठक कांगू स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नादौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ देश में चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन और रैली आयोजित की। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कांगू बाजार, धनेटा बाजार और नादौन बाजार में रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ता नादौन के इंद्रपाल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर स्पष्टीकरण की मांग उठाई।
संगठन को धार देने की हुंकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भी कार्यकत्र्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
