Punjab News: चंडीगढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

By: Oct 12th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बीच परगट सिंह की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे हैं। वही, राजा वडि़ंग, चन्नी भी एक ही मंच पर मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर परगट सिंह के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने तथा पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को मजबूती देने जैसी अहम चुनौतियां रहेंगी।

उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा रहने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर परगट सिंह के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करनेए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने तथा पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को मजबूती देने जैसी अहम चुनौतियां रहेंगी। उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पंजाब कांग्रेस नए नेतृत्व के साथ आगे बढऩे का संदेश दे रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App