डीएवी ऊना ने जीती ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

By: Oct 7th, 2026 12:01 am

नव्या, रितिका और वीर नाहर समेत कई खिलाडिय़ों ने किया स्कूल का नाम रोशन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
ऊना के खेल मैदान में हाल ही में संपन्न एथलेटिक्स मीट में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा नव्या ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। पलक ने 400 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। रितिका ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में नव्या, पलक, रितिका और हिमानी की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया, 1600 मीटर रिले दौड़ में नव्या, पलक, रितिका और नेहा की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पदक झटके

छात्र वर्ग में वीर नाहर ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। हर्षिता ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उज्ज्वल ने गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।

प्रशंसा की

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा और अध्यापकों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App