दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं
Oct 22nd, 2026 10:36 pm
पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, 30 को जेएलएन स्टेडियम में होना था शो
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
सिंगर दिलजीत दोसांझ के 30 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाले कंसर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस ने टिकट बुकिंग प्लेटफार्म बुक माई शो को पत्र भेजकर आवेदन खारिज होने की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने इस पत्र में लिखा कि 30 अक्तूबर को जेएलएन स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूअर दिल्ली के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
