दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

By: Oct 6th, 2026 11:30 pm

नई दिल्ली  – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्रों, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों आज रात भूकंप के झटके महसूस किये गये।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात 10 बजकर 23 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गयी और इसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में बताया गया है।

भूकंप का केन्द्र उत्तरी अक्षांश 30.103 और पूर्व देशांतर 79.561 पर था। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 13 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App