राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जोडऩे पर जोर

By: Oct 30th, 2026 12:54 am

बद्दी में एमएसएमई इकाइयों को किया जागरूक, उद्यमियों को योजना के लाभ और पंजीकरण पर दी जानकारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -बद्दी
एमएसएमई इकाइयों के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एनपीएस अपनाने पर जोर दिया गया। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण पीएफआरडी और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ; पीएचडीसीसीआई की ओर से बद्दी स्थित बीबीएनआईए कॉन्फ्रेंस हॉल में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और प्रतिनिधियों को एनपीएस की उपयोगिताए इससे जुडऩे की प्रक्रिया और योजना के लाभों के बारे में बताया गया। एमएसएमई डीएफओ सोलन के सहायक निदेशक अनिल गौतम ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की व्यवस्थित योजना बनाना जरूरी है। पेंशन योजना उन्हें कामकाजी जीवन के बाद आर्थिक सहारा देने में मदद कर सकती है। उन्होंने उद्यमियों से कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी योजनाओं की जानकारी लेने और उन्हें अपनाने की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया।

यूको बैंक और यूटीआई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों ने एनपीएस की विशेषताओंए निवेश विकल्पोंए कर लाभए पंजीकरण प्रक्रिया और इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि योजना से जुडऩे के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन करना होता है और उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी कहां से प्राप्त की जा सकती है। सत्र के दौरान सवाल.जवाब भी हुए। उद्यमियों ने योजना के लाभए निवेश और पंजीकरण से जुड़े सवाल पूछेए जिनका प्रतिनिधियों ने जवाब दिया। कई औद्योगिक इकाइयों ने अपने कर्मचारियों के लिए एनपीएस अपनाने में रुचि दिखाई। उन्होंने योजना की प्रक्रिया और लाभों को विस्तार से समझने के लिए संबंधित संस्थानों से व्यक्तिगत परामर्श लेने की इच्छा भी जताई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App