ईसीएचएस की व्यवस्था सुधारने को पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा
कैप्टन जेएस पटियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कर्नल एससी राणा को सौंपा ज्ञापन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
वॉयस ऑफ एक्स-सर्विसमैन सोसायटी के अध्यक्ष कैप्टन जेएस पटियाल और उनकी सिस्टर यूनिट्स के अध्यक्षों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने ईसीएचएस के ओआईसी प्रभारी कर्नल एससी राणा कीर्ति चक्र विजेता से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान ओआईसी प्रभारी ने ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर अपने विस्तृत विचार साझा किए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस प्रबंधन के सामने आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने व्यवस्था में सुधार के लिए अपने-अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे। कर्नल एससी राणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में शामिल जिन बिंदुओं पर कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में हैए उन पर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ हीए उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर के नीतिगत मामलों और समस्याओं को आगामी कार्रवाई के लिए स्टेशन मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में पूर्व सैनिक लीग के रंजीत कटोच, सुभाष शर्मा, डरोह से दर्शन साहब, दरंग से राजेंद्र, गढज़मूला से सुशील राणा, पाहड़ा से सुभाष चंद, पुढ़बा से कुलबीर सिंह, पंचरुखी से कुलदीप राणा, धीरा से देविंद्र चौहान, बैजनाथ से रमेश कटोच व लेखराज कटोच और कंडवाड़ी से कुलदीप कपूर सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
