हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, जड़ दिया ODI क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक

By: Oct 22nd, 2026 6:15 pm

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ODI क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है। ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान में चल रही ODI ट्राई सीरीज के मुकाबले में महज 114 गेंदों का सामना करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं, ब्रूक इंग्लैंड की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने अपनी इस पारी में 116 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 202 रन बनाए। ब्रूक की इस तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बता दें कि इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने बीते महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 117 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App