पानी की लहरों पर दौड़ेगा हिमाचली जोश, 100 युवा सीखेंगे जल क्रीड़ाएं

By: Oct 9th, 2026 12:54 am

स्विमिंग से क्याकिंग, राफ्टिंग और रोइंग तक सीखेंगे युवा, खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच
स्टाफ रिपोर्टर – बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के युवाओं को जल क्रीड़ाओं से जोडऩे और उनकी खेल प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गोबिंदसागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोट्र्स एसोसिएशन तथा हिमाचल गोबिंदसागर वॉटर स्पोट्र्स अकादमी की ओर से 30 दिवसीय निशुल्क वॉटर स्पोट्र्स प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शिविर के तहत प्रदेश के 100 युवाओं को गोबिंदसागर झील में विभिन्न जल क्रीड़ाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल गोबिंद सागर वॉटर स्पोट्र्स अकादमी के संस्थापक इशान अख्तर और गोबिंदसागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने की।

टैक्स एवं एक्साइज विभाग हिमाचल प्रदेश की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पूनम ठाकुर ने कहा कि खेलेगा हिमाचल-जीतेगा हिमाचल अभियान के तहत युवाओं को जल क्रीड़ाओं से जोडऩे, उनकी प्रतिभा पहचानने और उन्हें आगे बढऩे के अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को स्विमिंग, क्याकिंग एवं कैनोइंग, राफ्टिंग, रोइंग, ड्रैगन बोट, सेलिंग, वाटर सर्फिंग और स्टैंडअप पैडल जैसी जल क्रीड़ाओं की बुनियादी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

सराज अख्तर के बोल
एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने कहा कि खेलेगा हिमाचल-जीतेगा हिमाचल केवल नारा नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने का संकल्प है। वॉटर स्पोट्र्स से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वासए साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।

महत्त्वपूर्ण पहल
अकादमी के संस्थापक इशान अख्तर ने कहा कि गोबिंदसागर झील से नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने की यह इसश प्रदेश के खेल और पर्यटन क्षेत्र के लिए महत्त्वपूर्ण है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App