हूतियों ने यमन में फिर मचाया कोहराम, 53 सैनिकों की मौत, ट्रेनिंग कैंप पर दागीं मिसाइलें, रियाद शहर पर भी अटैक
एजेंसियां— सना
यमन में हूती विद्रोहियों ने एक ब्रेक के बाद बड़ा प्रहार किया है। यमन की सरकारी सेना के ट्रेनिंग कैंप पर हुए इस हमले में 53 लोगों की मौत हो गई है। हूती विद्रोहियों ने तीन मिसाइलें दागी हैं। इसके अलावा रियाद शहर पर भी अटैक किया है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी समर्थित यमन की सरकारी सेना पर हमला जोरदार हमला किया है। इस हमले में मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। पहले इस हमले में 18 लोगों के मरने की खबरें थीं, लेकिन ताजा जानकारी में यह आंकड़ा बढक़र 53 हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को यमन के शबवा प्रांत में ईरानी समर्थक हूती विद्रोहियों द्वारा यमनी सरकार के एक मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर किए गए हमले में कम से कम 53 सैनिक मारे गए। वहीं हूतियों का एक दूसरा हमला रियाद में भी हुआ है।
नजरां के एक रिहायशी इलाके में हूती गुट का एक प्रोजेक्टाइल गिरने से छह नागरिक घायल हो गए, जबकि तीन घरों और तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा। सिविल डिफेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आम नागरिकों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
