ऋतिक रोशन ने की सुपर इनफिनिटी के लिए आनंद कुमार की तारीफ, जानें क्या कहा

By: Oct 22nd, 2026 6:48 pm

बॉलीवुड स्टार एक्टर ऋतिक रोशन ने भारत के सबसे बड़े टीचर माने जानें वाले आनंद कुमार को अपना पूरा समर्थन दिया है। उनके द्वारा दिए जाने वाले इस समर्थन का कारण टीचर द्वारा शुरू किया गया ‘सुपर इन्फिनिटी’ मिशन है, जिसके जरिए वे सभी छात्रों तक अच्छी पढ़ाई को बेहद आसान और दिलचस्प तरीके से पहुंचाएंगे। ऋतिक ने बायोग्राफिकल फिल्म सुपर 30 में कुमार का किरदार निभाया है, इस तरह से वे टीचर के साथ अपना एक खास कनेक्शन साझा करते हैं और इसी वजह से वह एजुकेशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराह रहे हैं।

आनंद कुमार को उनके इस नई पहल के लॉन्च पर शुभकामनाएं देते हुए ऋतिक ने सोशल मीडिया पर संदेश लिखा है, “#SuperInfinity के साथ एक और शानदार पहल के लिए बधाई, आनंद सर! सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना दिलचस्प बना सकते हैं! @teacheranandkumar, आपको नमन। 👏”
अपने इस दिल छू लेने वाले संदेश के साथ ऋतिक ने कुमार की पढ़ाई को मजेदार बनाने की काबिलियत की भी सराहना की है। साथ ही एक्टर ने छात्रों के लिए पढ़ाई को नए तरीके से पेश करने की आनंद कुमार की लगातार कोशिशों की भी तारीफ की।

आनंद कुमार को भारत के सबसे इनफ्लुएंशल एजुकेटर में से एक माना जाता है जिन्होंने पढ़ाई में अपने योगदान के लिए देश से लेकर विदेश तक में अपनी पहचान बनाई है। कुमार को पद्मश्री जैसे सम्मान से नवाजा जा चुका है, इतना ही नहीं उन्हें दुनिया भर में उनके सुपर 30 प्रोग्राम के लिए भी जाना जाता है, जिसके जरिए वे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अपने IIT में दाखिले के सपने को पूरा करने का मौका मिलता है। वह लगातार बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिलने की राह को मजबूती देने की सोच में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सुपर 30 के साथ, आनंद कुमार ने 30 गरीब बच्चों के हर बैच को बेहद मुश्किल IIT-JEE एग्जाम पास कराने का एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में अब कुमार सुपर इनफिनिटी के जरिए अपने इसी सपने को आगे बढ़ा रहे हैं। इस तरह से वह देशभर में मौजूद सभी छात्रों के लिए पढ़ाई को और सरल, मजेदार और असरदार बनाने के नए तरीके तलाश रहे हैं।

ऋतिक का संदेश आनंद कुमार और उनके द्वारा किए जाने वाले निस्वार्थ काम के लिए हमेशा रहने वाले सम्मान को दर्शाता है। ऐसे में अब कुमार जैसे-जैसे सुपर 30 को और बड़ा आकार देते हुए उसका दायरा बढ़ा कर रहे हैं, तो इसमें ‘सुपर इन्फिनिटी’ युवा दिमागों को प्रेरित करने और नेक्स्ट जेनरेशन के लिए क्वालिटी एजुकेशन को और अच्छा अनुभव बनाने के उनकी यात्रा में एक और कदम है।

https://www.instagram.com/p/Dey8x_fIati/?hl=en


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App