फिर आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड, क्राइस्ट चर्च के हेगली ओवल में आज 12.30 बजे से मुकाबला

By: Oct 22nd, 2026 12:08 am

पांच मैचों की टी-20 सीरीज आज से, क्राइस्ट चर्च के हेगली ओवल में आज दोपहर 12.30 बजे से मुकाबला

एजेंसियां— वेलिंगटन

भारतीय क्रिकेट टीम अपने पिछले 20 ओवर के मैच 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 2026 सीरीज में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। न्यूजीलैंड बनाम भारत टी-20 2026 सीरीज पहली नवंबर को समाप्त होगी। पहले दो मैच क्राइस्ट चर्च के हेगली ओवल में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा मैच वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में होगा। चौथा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज का समापन हैमिल्टन के सेडन पार्क में होगा। जून में भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर ही कप्तान बने रहेंगे। तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही भारत के लिए टी-20 मैच में गेंदबाजी की थी। हाल ही में उन्हें भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच के लिए टी-20 फॉर्मेट में चुना गया था और उसे खेलने वाले 11 खिलाडिय़ों में भी रखा गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और इस तरह उसे खेलने का मौका नहीं मिल सका, लेकिन दुर्भाग्य से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें आराम दिया गया है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर होंगे। लेकिन रचिन रविंद्र इस सीरीज में नहीं हैं क्योंकि उनके दाहिने कंधे की हड्डी खिसक गई है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और ऑल-राउंडर माइकल ब्रेसलिन ने टीम में वापसी की है।

22 अक्तूबर, गुरुवार पहला टी- 20, क्राइस्टचर्च

दोपहर 12.30 बजे

24 अक्तूबर, शनिवार दूसरा टी-20, क्राइस्टचर्च

दोपहर 12.30 बजे

27 अक्तूबर, मंगलवार तीसरा टी-20, वेलिंगटन – दोपहर 12:30 बजे

30 अक्टूबर, शुक्रवार चौथा टी 20, ऑकलैंड दोपहर 12.30 बजे

पहली नवंबर, रविवार

पांचवां टी-20, हैमिल्टन दोपहर 12.30 बजे


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App