भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार की स्वर्णिम छलांग, ऊंचीकूद में 2.05 मीटर पार कर बनाया रिकॉर्ड, बंटी ने जीता रजत

By: Oct 22nd, 2026 12:06 am

एजेंसियां— आइची नागोया

भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और बंटी ने रजत पदक अपने नाम किया। बुधवार को यहां पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार (टॉप्स एथलीट) ने 2.05 मीटर के नए गेम्स रिकॉर्ड (जीआर) के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपना ही पिछला 2.02 मीटर का रिकॉड्र्स तोड़ा। वहींं हमवतन बंटी ने 1.92 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ रजत पदक अपने नाम किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App