हिमाचल युवा कांग्रेस ने खो दिया नौजवान नेता, चंद्रमणि कुलेठी के निधन से शोक की लहर

By: Oct 22nd, 2026 11:17 am

भरमौर। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के असमयिक निधन का समाचार सामने आने से कांग्रेस परिवार में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से पहले युवा नेता के निधन की खबर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। चंद्रमणि कुलेठी को एक ऊर्जावान, समर्पित और जुझारू युवा नेता के रूप में याद किया जा रहा है।

युवाओं की आवाज बुलंद करने और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने संगठन में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App