राष्ट्रपति दौरे के दौरान लाइव डोनर बने जावेद और जगदीश
कार्यालय संवाददाता — बिलासपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर दौरे के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसी व्यवस्था का एक अहम हिस्सा रहे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जावेद इकबाल और एम्स बिलासपुर में जगदीश शर्मा, जिन्हें वीआईपी मूवमेंट के दौरान लाइव ब्लड डोनर के रूप में सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आदेश के मुताबिक जावेद इकबाल क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर तथा जगदीश शर्मा एम्स बिलासपुर में लाइव ब्लड डोनर के रूप में तैनात रहे। दोनों का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है।
राष्ट्रपति के बिलासपुर से मनाली के लिए रवाना होने के बाद दोनों ने रक्तदान भी किया। जावेद इकबाल शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, दूसरे लाइव ब्लड डोनर जगदीश शर्मा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में लैब टेक्नीशियन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
