जेपी नड्डा ने सपरिवार की महानवमी की पूजा
शिमला के पुजारी सुधांशु शेखर ने संपन्न करवाया हवन यज्ञ, वातावरण हुआ भक्तिमय, माता रानी से मांगा आशीर्वाद
कार्यालय संवाददताा-बिलासपुर
बिलासपुर के ऐतिहासिक धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव (दुर्गा पूजा) के पावन अवसर पर सोमवार को श्रीश्री शारदीय दुर्गा देवी की महानवमी विहित पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई। नवरात्रि के अंतिम दिन माँ दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री की विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सपरिवार शारदोत्सव में शिरकत की और संध्याकालीन महानवमी की पूजा में शामिल हुए। उनके साथ स्थानीय विधायक त्रिलोक जाम्वाल सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मां की भव्य आरती और भोग लगाने के बाद सुख-समृद्धि की कामना के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पूरी धार्मिक विधि को शिमला से विशेष रूप से आए पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य जी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया इस सांस्कृतिक संध्या में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विधायक जीतराम कटवाल, विधायक त्रिलोक जम्वाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
