15 साल बाद चूमी ट्रॉफी

By: Oct 23rd, 2026 12:55 am

हमीरपुर कालेज की क्रिकेट टीम बनी उपविजेता
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगभग 15 वर्षों के बाद महाविद्यालय की क्रिकेट टीम ने यह उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डा. पवन वर्मा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों ने जानकारी दी। टीम के कप्तान शुभम शर्मा सहित रवि, समय, कृष, कृषक, रोनित, शुभम, मोहित, आर्यन, कनिष्क, आयुष, अक्षय, हर्ष, अंशुल, अर्पित, आदित्य कपिल के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम को यह उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. संगीता सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

बधाइयों का लगा तांता
कालेज प्राचार्या ने टीम के साथ-साथ टीम इंचार्ज प्रो. संजय चौहान, टीम के कोच एवं सिलेक्टर नरेश राणा तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डा. पवन वर्मा को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या प्रो. नीलम गुलरिया, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. संजय चौहान, प्रो. लवली राणा, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड वन सरताज पठानिया, प्रो. पंकज, डा. अजय, राजेंद्र, सुनीता, माया, गोल्डी, जगदीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App