मैक्रों ने ठुकराया गृह मंत्री का इस्तीफा, फ्रांस में हिंसा के बीच राष्ट्रपति ने कहा, खत्म करें यह लूटपाट

By: Oct 20th, 2026 12:07 am

एजेंसियां— पेरिस

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और लूटपाट ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे ठुकरा दिया। मैक्रों ने गृह मंत्री से लूटपाट और प्रदर्शन रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा। साथ ही, हिंसा को रोकने में खुफिया तंत्र कहां चूका, इसकी जानकारी भी साफ-साफ देने का निर्देश दिया। फ्रांस में पिछले कई हफ्तों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग सडक़ों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों की नाराजगी की वजह सरकारी सेवाओं में गिरावट, महंगाई और रोजमर्रा की बढ़ती लागत बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी सेवाएं ठीक से काम नहीं कर रहीं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पेरिस के अलावा मार्सेई और लियोन जैसे शहरों में तोडफ़ोड़ और लूटपाट की
घटनाएं हुईं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेताया बॉर्डर सील करे फ्रांस

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच वहां की सरकार से अपनी सीमाएं तुरंत बंद करने की सलाह दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि माइग्रेंट्स ने फ्रांस पर कब्जा कर लिया है। उन्हें जल्दी से बॉर्डर बंद करने चाहिए। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने कहा है कि उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से कुछ शहरों में आंशिक और स्थानीय स्तर पर कफ्र्यू लगाने को कहा है। इसका मकसद कारोबार और दुकानों को हिंसा से बचाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App