नम्होल पशु मंडी – किसान मेले का आगाज

By: Oct 10th, 2026 12:55 am

पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बैल पूजन कर किया शुभारंभ, राम मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा पहुंची मेला मैदान
निजी संवाददाता – नम्होल
नम्होल में पशु मंडी एवं किसान मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो नम्होल बाजार से होते हुए मेला ग्राउंड पहुंची। यहां मुख्य अतिथि ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार खूंटा गाडक़र बैल पूजन किया और मेले का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मेला स्थल पर पहुंचने पर स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मेला कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे मेले लोगों को आपस में जोडऩे के साथ-साथ पुरानी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले की संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ां भी अपनी लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़ी रहें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App