अंब कालेज में नई सीएससीए टीम ने ली शपथ
प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को दिलाई पद और कर्तव्य की शपथ
स्टाफ रिपोर्टर – अंब
महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित महाविद्यालय छात्र केंद्रीय परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत सीएससीए पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। समारोह में अलीशा (एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर) ने अध्यक्ष, वंश ठाकुर(बीएससी तृतीय वर्ष) ने उपाध्यक्ष, प्रियानी (बीए तृतीय वर्ष) ने सचिव तथा रजनी ठाकुर (बीसीए) ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। वहीं, किरण बाला (एमए) तथा अनामिका शर्मा (एमकॉम)ने विभागीय प्रतिनिधि के रूप में शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में भानु प्रिया, आस्था, अंकिता, शौर्य भारद्वाज, महक, चरणजीत कौर, यशस्विनी चौहान, श्रुति ठाकुर, सुनिधि, तमन्ना, अभी कालिया, नीतिका शर्मा, अंकिता, प्रागुन शर्मा और सालोनी ने शपथ ली।
शपथ दिलाई
सांस्कृतिक क्षेत्र से साहिल संधू व तमन्ना जसवाल, एनसीसी से अर्शदीप व वरुण, राष्ट्रीय सेवा योजना से अभिषेक सिंह व इशिका, रोवर एवं रेंजर्स से रमन संदल व आंचल शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब से तानिया शर्मा व प्रांजल धीमान, रेडक्रॉस सोसायटी से वासु जसवाल व सहज धीमान, इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब से कशिश अमृत व अंकित कुमार तथा स्पोर्ट्स क्लब से महक चौधरी व सोनाक्षी राणा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
प्रशंसा की
सीएससीए की समन्वयक डा. कृष्णा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
