पहले नवरात्र पर एक लाख 40 हजार भक्तों ने टेका माथा, रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर, खूब लगे जयकारे

By: Oct 12th, 2026 12:07 am

रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर; कंजक पूजन-झंडा रस्म से मेलों का आगाज, शक्तिपीठों में खूब लगे जयकारे

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश के शक्तिपीठों में शारदीय नवरात्र मेले के पहले दिन एक लाख 40 हजार 500 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, श्रीनयनादेवी, ज्वालाजी, बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर म नवरात्र मेले का आगाज कंजक पूजन और झंडा रस्म के साथ हुआ। नवरात्र मेले के पहले दिन रविवार को मईया के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। मंदिर खुलने और बंद करने का भी समय तय किया है।

चिंतपूर्णी मंदिर में 35 हजार भक्त नतमस्तक

चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में पहले दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में भक्तों के दर्शन करने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

चामुंडा मंदिर में 2500 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

चामुंडा देवी मंदिर में 2500 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार बताया कि नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

बज्रेश्वरी मंदिर में तीन हजार भक्तों ने टेका माथा

कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के पहले दिन तीन हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका।मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। नवरात्र के लिए रंग-बिरेंगे सुगंधित फूलों से मईया के मंदिरों को सजाया गया है।

श्रीनयनादेवी में 60 हजार भक्तों ने भरी हाजिरी

श्रीनयनादेवी मंदिर नवरात्र के पहले दिन रविवार को 60 हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। श्रीनयना देवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

ज्वालामुखी में 40 हजार ने लिया आशीर्वाद

ज्वाला जी मंदिर में पहले नवरात्र को 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकार अजय मंडयाल ने बताया कि शारदीय नवरात्र मेले का आगाज कंजक पूजन और झंडा रस्म के साथ किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App