प्रदेश के शक्तिपीठों में तैयारियां पूरी; अश्विन नवरात्र मेले आज से, CCTV-ड्रोन से भी निगाह रखेगी पुलिस

By: Oct 10th, 2026 10:41 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

शक्तिपीठों की सुरक्षा में आईआरबीएन सहित जिला पुलिस और होमगार्ड जवानों समेत करीब 1060 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शक्तिपीठों में कमांडो और क्यूआटी की टीम तैनात की गई है। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, ज्वालाजी, बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में रविवार से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, ज्वालाजी, बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में 11 से 20 अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के शक्तिपीठों में अश्विन नवरात्र मेले के दौरान पुलिस टीमें सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी निगाह रखेगी। इसके अलावा नवरात्र मेले में माल वाहक वाहनों में सवारियों को लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए 150 पुलिस जवान और 200 होम गार्ड जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। वहीं, एसपी बिलासपुर अभिषेक ने बताया कि नयनादेवी मंदिर में पुलिस के 150 और होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को नौ सेक्टर में बांटा गया है। ज्वाला जी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए में पुलिस के 160 और होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मेला क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा गया है। इसके आलावा बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के 200 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी धर्मशाला कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बजे्रश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के लिए पुलिस और होमगार्ड के 100 जवान और चामुंडा देवी में भी पुलिस और होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शक्तिपिठों में अश्विन नवरात्र मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठों में सीसीटीवी और ड्रोन से हर गतिविधि पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी।

श्रद्धालु रखें ध्यान

मेले के दौरान ढोल नगाड़े, चिमटा, लाउडस्पीकर आदि बजाने और प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App