London में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, दूसरी तरफ लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

By: Oct 18th, 2026 12:03 am

एजेंसियां— लंदन

ब्रिटेन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और उसके विरोध में जवाबी प्रदर्शन हो रहे हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-यूके (एसएफआई-यूके) और अन्य समर्थक लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर एकत्रित हुए। इन प्रदर्शनकारियों ने भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने आजादी और चुनावी पारदर्शिता के नारे लगाए। इसके जवाब में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय और भारतीय सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक वहां पहुंचे। इन लोगों ने भारत माता की जय और मोदी, मोदी के नारे लगाकर और प्रधानमंत्री का कट-आउट लहराकर जवाबी विरोध-प्रदर्शन किया। दोनों ही समूहों को आमने-सामने आने से रोकने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App