मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

By: Oct 20th, 2026 12:02 am

चिंतपूर्णी। अष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने समस्त देशवासियों को नवरात्रों और अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री एवं वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक मिक्की डोगरा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App