माजरा में कानूनी अधिकारों पर जगाया अलख
हिमाचल प्रदेश कालेज ऑफ लॉ कालाअंब ने नालसा और डीएलएसए के सहयोग से लगाया जागरूकता शिविर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश कालेज ऑफ लॉ कालाअंब सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की शिक्षा योजना के अंतर्गत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नाहन सिरमौर के सहयोग से पंचायत माजरा में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उनके कानूनी अधिकारों, कत्र्तव्यों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कालेज ऑफ लॉ की संकाय सदस्य डा. रंजना एवं डा. कुंजना ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ 20 पैरा लीगल वॉलंटियर्स अर्थात विधि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कुल मिलाकर पंचायत परिसर में 30 विद्यार्थी एवं लगभग 20 अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न कानूनी विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मुफ्त कानूनी सहायता, न्याय तक पहुंच, नागरिकों के कानूनी अधिकार एवं कत्र्तव्य तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि विधि विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से यह समझने का प्रयास किया कि आम नागरिकों को कानूनी जानकारी एवं सहायता प्राप्त करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। डा. रंजना एवं डा. कुंजना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता फैलाने तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक विधिक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य डा. अश्वनी कुमार, चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस-चेयरमैन विकास बंसल एवं सीईओ मन्नत बंसल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन संभव हो रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
