घट्टा टोल प्लाजा पर बढ़े शुल्क पर सात पंचायतें लामबंद
सांसद-विधायक के समक्ष उठाया मुद्दा; पंचायतों का बड़ा फैसला, कल से टोल न देने का ऐलान
दिव्य हिमाचल टीम- कांगड़ा
घट्टा टोल प्लाजा पर पहली अक्तूबर से एनएचएआई द्वारा मनमानी टोल बढ़ोतरी के विरोध में स्थानीय पंचायतों प्रतिनिधियों ने कांगड़ा सांसद डा. राजीव भारद्वाज और स्थानीय विधायक पवन काजल के समक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से रखा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मामले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाएंगे।
इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर ये निर्णय लिया है कि दो सप्ताह का लंबा समय देने के बाद भी एनएचएआई ने टोल दरों में कोई रियायत या छूट नहीं दी है इसलिए सात पंचायतों ने एकजुट होकर ये निर्णय लिया है कि 15 अक्तूबर से इन पंचायतों के वाहन चालक यहां कोई शुल्क नहीं देंगे। इन पंचायतों में तकीपुर, धमेड़, दौलतपुर, रानीताल, भंगवार, हार-जलाड़ी और जनयानकड़ के पंचायत प्रतिनिधियों ने एक लिखित प्रस्ताव टोल प्लाजा के अधिकारियों को सौंपा। इसके साथ काफी संख्या में टैक्सी ऑपरेटर, वरिष्ठ नागरिक और पहल समाजसेवी संस्था के सदस्य उपस्थित थे। अगर टोल कर्मचारी या संचालक कंपनी जनता से जबरदस्ती करती है तो उसके बाद सभी पंचायतों की जनता धरना देने पर विवश होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
