Karamchari News : TGT के नियमितीकरण में देरी पर शिक्षक असमंजस में

By: Oct 19th, 2026 10:10 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

30 सितंबर तक दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कई विभागों ने नियमित कर दिया है, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग टीजीटी को लेकर अब तक आदेश जारी नहीं कर पाया है। इससे 30 अक्तूबर की पात्रता रखने वाले शिक्षक बैचेन हो गए हैं। संबंधित शिक्षक लंबे समय से नियमितीकरण के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमित किया जा रहा है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र टीजीटी शिक्षक के आदेश जारी नहीं होने से उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नियमितीकरण आदेश जारी होने में देरी के कारण संबंधित शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि डेट आफ नोटिफिकेशन से ही इन्हें आर्थिक लाभ मिलेंगे। नियमितीकरण में देरी का असर कर्मचारियों के वित्तीय लाभों और सेवा संबंधी मामलों पर पड़ सकता है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि इस बारे में प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि बुधवार से शुरू हो रहे सप्ताह में यह फाइल प्रोसेस हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App