शाह के दौरे से पहले टकराव, एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड, परिवार-एक्शन कमेटी आमने-सामने
झोटा हत्याकांड, परिवार और एक्शन कमेटी आमने-सामने, प्रस्तावित मुलाकात पर जताई अपत्ति
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्तूबर के दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हत्या के मामले में गठित एक्शन कमेटी ने शाह के मानसा दौरे का विरोध करने का ऐलान किया है। कमेटी ने झोटा के परिवार से उनकी प्रस्तावित मुलाकात पर भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि उन्हें मंच पर नहीं आने दिया जाएगा। एक्शन कमेटी की देर शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया कि झोटा के पिता भीम सिंह फौजी से केंद्रीय गृह मंत्री से दूरी बनाए रखने की अपील की जाएगी। दूसरी ओरए परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों पर उन्हें बिना जानकारी दिए फैसले लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और धरने में आने वाले किसी भी राजनीतिक नेता का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह अमित शाह के दौरे को लेकर एक्शन कमेटी और झोटा के परिवार के रुख में मतभेद सामने आए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारए अमित शाह 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे मानसाए सवा 1 बजे संगरूर और सवा 3 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। इन तीनों स्थानों पर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। मानसा में परविंदर सिंह झोटा और गुरदासपुर में बिक्रमजीत की हत्या हुई थीए जबकि संगरूर में गुलजार सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। तीनों ही नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि केमिस्ट अश्विनी कुमार ने उन्हें गोलियां मारी थीं। घटना के बाद से झोटा का परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा है और आज धरने का सातवां दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार मामले की सीबीआई जांच समेत पांच मांगों को पूरा करने पर अड़ा हुआ है। ऐसे में अमित शाह के मानसा दौरे से पहले एक्शन कमेटी के विरोध और परिवार के अलग रुख के चलते मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। वहीं, गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
