प्रदेश सरकार के खिलाफ खजियार भाजपा ने सरोल में निकाली रोष रैली
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
भाजपा मंडल खजियार ने शनिवार को सरोल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। मंडलाध्यक्ष राजकुमार की अगुवाई में निकाली गई रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नर्याल विशेष रूप से मौजूद रहे। धीरज नर्याल ने आरोप लगाया कि सरकार चार साल के कार्यकाल में जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है। उन्होंने एक लाख युवाओं को पक्की नौकरी, महिलाओं को 1500 रुपए मासिक देने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी पूरी न करने पर सवाल उठाए। इससे पहले सरोल स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला सह-प्रभारी रमेश राणा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यालय सचिव पमु, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, सह-प्रभारी विजय कपूर, अमित कुमार और बालक राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
