जीरकपुर में तीन शूटर गिरफ्तार, गोलीबारी करने पर पुलिस का एक्शन, कार, पिस्तौल-मोबाइल जब्त

By: Oct 20th, 2026 12:06 am

बिल्डर के घर के बाहर गोलीबारी करने पर पुलिस का एक्शन, एक कार, पिस्तौल और मोबाइल जब्त

निजी संवाददाता- जीरकपुर

पंजाब के मोहाली पुलिस ने जीरकपुर में एक बिल्डर के घर के बाहर गोलीबारी करने और फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अर्श पंडित के संपर्क में थे। आरोपियों के कब्जे से एक बेरेटा 9 एमएम पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल फायङ्क्षरग की लाइव वीडियो बनाने के लिए किया गया था। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर 2026 की रात करीब 2:17 बजे स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने बलटाना के वार्ड नंबर 31 निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी राम कुमार के घर के बाहर करीब आठ राउंड फायङ्क्षरग की थी। वारदात के बाद पीडि़त को अर्श पंडित की ओर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल की गई थी। मामले की जांच के लिए सीआईए स्टाफ खरड़ और ऑपरेशन सेल मोहाली की टीमें गठित की गईं। एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव ङ्क्षजदल, एसपी ऑपरेशन आकाशदीप ङ्क्षसह और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन राजनपरङ्क्षमदर ङ्क्षसह की निगरानी में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार दिन के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत ङ्क्षसह उर्फ गोपी (32), निवासी गांव औजला चक्क, जिला जालंधर मनराज ङ्क्षसह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। इस मामले में थाना जीरकपुर में एफआईआर नंबर 581, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने बनाई थी फायरिंग की लाइव वीडियो

पुलिस ने आरोपियों से एक बेरेटा 9 एमएम पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन के जरिए घर के बाहर हुई फायङ्क्षरग की लाइव वीडियो बनाई गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के गैंग से संबंधों, वारदात में उनकी भूमिका और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App