ठियोग में चिट्टे के साथ दो युवक अरेस्ट
फागू कंट्रोल रूम के पास कार की तलाशी में मिली 9 ग्राम हेरोइन, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
स्टाफ रिपोर्टर-ठियोग
शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ठियोग पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास एक कार की तलाशी के दौरान करीब 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्तूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर फागू कंट्रोल रूम के समीप खड़ी एक कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार में सवार सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26), दोनों निवासी ठियोग क्षेत्रए जिला शिमला, के कब्जे से लगभग 9 ग्राम चिट्टा-हेरोइन बरामद हुई। मामले में पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 158-2026, दिनांक 29 अक्तूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
