उडऩपरी सीमा का वतन वापसी पर भव्य स्वागत, नई दिल्ली में फूल मालाएं और टोपी पहनाकर नवाजीं
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— चंबा
जापान के आइची नागोया में 20वीं एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर रेस की कांस्य पदक विजेता हिमाचल की उडऩपरी सीमा कुमारी का गुरुवार को खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि जिला चंबा के ग्राम पंचायत झुलाडा के रेटा गांव की निवासी सीमा ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
सीमा कुमारी ने 16 साल बाद दस हजार मीटर दौड़ में भारत को पदक दिलाया है। सीमा कुमारी ने चैंपियनशिप में पांच हजार मीटर दौड़ में भी हिस्सा लिया, लेकिन वह अपने शानदार प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाई। पांच हजार मीटर दौड में सीमा कुमारी छठे स्थान पर रही। गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचने पर खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से फूलमालाएं व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
