शिमला पहुंचते ही दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर CM सुक्खू का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोले
अजय शर्मा—शिमला
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन का प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलकर समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, तब स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां लोकतंत्र हो और उस लोकतंत्र के लिए डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया। डा. अंबेडकर के संविधान के मुताबिक हजारों वर्षो की गुलामी के बाद वोट का अधिकार मिला। उस वोट के अधिकार के द्वारा सरकारें चुनी जाती थी और इसी के मुताबिक सरकारें फैसला लेती थी, लेकिन जब पता चला कि वोट का अधिकारी छीना जा रहा है और वोट चोरी कर गदी प्राप्त की जा रही है, उस संदर्भ में देश के युवा आंदोलन कर रहे है।
मुख्यमंत्री दिल्ली से शिमला लौटने के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन का अधिकार लोकतंत्र में सबसे प्रमुख अधिकार है। युवाओं को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन देनी चाहिए थी। उनकी आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में भी कई आंदोलन हुए हैं, लेकिन उनकी सरकार ने कभी आंदोलन करने वालों को इस तरह अपनी आवाज उठाने से रोकने की कोशिश नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आंदोलनों के दौरान लोगों की आवाज दबाने की कोशिश होती है और इंटरनेट तथा रेलवे सेवाएं बंद कर दी जाती हैं, तो ऐसी परिस्थितियों में आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेते है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए और जहां गलती हुई है, उसमें सुधार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी लड़ाई निर्णायक नहीं होती है, यह हमेशा जनता को जागरूक करने के लिए होती है। बकौल सीएम सुक्खु जनता की निर्णायक लड़ाई लड़ती है और चुनावों के समय उसका फैसला करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार से हिरासत में लेकर तंग किया जा रहा है, वह अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस नेताओं ने की है और राहुल गांधी भी इस लड़ाई को लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि आंदोलन से केंद्र सरकार डरी हुई है और इंटरनेट समेत अन्य सेवाएं भी बंद कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
