नवरत्न ज्वेलर्स से खरीददारी पर जीतें कार-मोटरसाइकिल
नाहन में खरीददारी पर कूपन की योजना लाई रंग, पड़ोसी जिला सोलन, शिमला व अन्य राज्यों के ग्राहकों में भी क्रेज, एप्पल आईपैड के अलावा ढेरों पुरस्कारों की घोषणा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – नाहन
हिमाचल प्रदेश ही नहीं अपितु पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड के ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरने के अलावा स्थापना की डायमंड जुवली पूरी करने वाले नवरत्न ज्वेलर्स नाहन द्वारा फेस्टिवल सीजन को देखते हुए पहले नवरात्र से ग्राहकों के लिए शुरू किए गए खुशियों के महाउत्सव को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले तीन सालों से नवरत्न ज्वेलर्स नाहन द्वारा शुरू की गई खरीददारी पर कूपन की योजना ने सिरमौर जिला ही नहीं, अपितु पड़ोसी जिला सोलन, शिमला के अलावा पड़ोसी राज्यों के ग्राहकों को भी आकर्षित किया है। ज्वेलरी के बाजार में हिमाचल के सबसे बड़े त्योहारों के उत्सव में इस बार फिर से नवरत्न ज्वेलर्स नाहन के ग्राहक लाखों रुपए के इनाम के विजेता बनेंगे। ग्राहकों को इस बार नवरत्न ज्वेलर्स नाहन ने पहले पुरस्कार के रूप में चमचमाती टाटा एयर्स कार रखी है। नवरत्न ज्वेलर्स का इनामी कूपन महाउत्सव में ड्रॉ के माध्यम से लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा की जाएगी, जिसमें ग्राहकों को पहले पुरस्कार के रूप में टाटा की एयर्स कार दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे विजेता को टीवीएस स्पोट्र्स बाइक भी इनाम के रूप में ड्रॉ के माध्यम से मिलेगी।
फेस्टिवल को लेकर खुशियों के महाउत्सव की घोषणा करते हुए नवरत्न ज्वेलर्स के सीएमडी श्याम लाल खिंदड़ी व सीईओ अधिदेव खिंदड़ी ने बताया कि इस बार त्योहारों की रौनक उपभोक्ताओं के घरों में इनामों की खुशियां लेकर आएगी। उपभोक्ता नवरत्न ज्वेलर्स नाहन से शानदार गहनें घर लाएं और नाहन के सबसे भरोसेमंद नवरत्न ज्वेलर्स के साथ त्योहारों का जश्र मनाएं। उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपए की न्यूनतम खरीददारी पर ग्राहकों को कूपन दिए जाएंगे। इनाम के रूप में एक टाटा एयर्स कार, टीवीएस स्पोट्र्स बाइक के अलावा एक एप्पल आईपैड के विजेताओं की घोषणा ड्रॉ के माध्यम से की जाएगी। यही नहीं पांच ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर, पांच ग्राहकों को एलईडी 32 ईंच टीवी, पांच ग्राहकों को पांच वॉशिंग मशीन के अलावा ढेरों अन्य विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
नवरत्न ज्वेलर्स मुख्य बाजार छोटा चौक नाहन के सीईओ अधिदेव खिंदड़ी ने बताया कि एक लाख रुपए व इससे अधिक की खरीददारी पर ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार भी रखा गया है। गौर हो कि नवरत्न ज्वेलर्स नाहन ने गत दिनों मुंबई में राष्ट्रीय स्तर के सर्राफा व्यापारियों के सम्मेलन में एंटीक ज्वेलरी के डिजाइन में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया था। इसके अलावा गत वर्ष भी नवरत्न ज्वेलर्स नाहन के आकर्षक डिजाइन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। नवरत्न ज्वेलर्स नाहन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड व इंटरनेशनल जैमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से सर्टिफाइड है।
नवरत्न ज्वेलर्स के सीएमडी श्याम लाल खिंदड़ी के बोल
नवरत्न ज्वेलर्स के सीएमडी श्याम लाल खिंदड़ी ने बताया कि नवरत्न ज्वेलर्स पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर के सर्राफा प्रदर्शनी में ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइनों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुका है। चांदी, सोने व डायमंड के आकर्षक डिजाइन में रिंग, लॉकेट, मंगलसूत्र, बैंगल्स, हार, कड़े व ढेरों एंटीक डिजाइन के जेवरात शोरूम में उपलब्ध हैं।
क्या बोले नवरत्न ज्वेलर्स के सीईओ अधिदेव खिंदड़ी
नवरत्न ज्वेलर्स के सीईओ अधिदेव खिंदड़ी नाहन ने कहा कि फेस्टिवल सीजन के दौरान 25 हजार की खरीददारी पर कूपन, एक लाख से अधिक की खरीददारी पर निश्चित उपहार के अलावा कार, मोटरसाइकिल, आईपैड, वॉशिंग मशीन, एलईडी व ढेरों इनाम ग्राहकों के लिए ड्रॉ के माध्यम से निकाले जाएंगे। ग्राहक अपने पुराने सोने की शुद्धता भी उच्च स्तर की मशीन में शोरूम में जांच सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
