WPL 2027 Auction : वूमंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 146 खिलाड़ी
Oct 19th, 2026 10:35 pm
नई दिल्ली। वूमंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 28 अक्तूबर को कोच्चि में होगा। इसमें 146 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिनमें पांच टीमों को मिलाकर 27 खिलाडिय़ों की जगह खाली है। इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी है। बेस प्राइस वह शुरुआती कीमत होती है, जहां से किसी खिलाड़ी के लिए बोली शुरू हो सकती है।
अगर कोई टीम बोली नहीं लगाती, तो खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह सकती है। ऑक्शन में भारतीय खिलाडिय़ों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी हैं। टीमों को भारतीय खिलाडिय़ों के लिए 20 और विदेशी खिलाडिय़ों के लिए सिर्फ सात जगह भरनी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
